बदायूं, जून 18 -- उझानी। सड़क हादसे में छह लोगों की मौत की सूचना पर सपा सांसद आदित्य यादव ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इसे अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक घटना बताते हुए मृतकों के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सांसद ने कहा कि इस कठिन समय में वे शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं और ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करते हैं। सांसद ने कहा कि इस दर्दनाक हादसे में अपनी जान गंवाने वाले सभी मृतकों के परिजनों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए प्रशासन से भी बेहतर इलाज सुनिश्चित करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे प्रभारी मंत्री, पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस यह भी पढ़ें- यूपी में दर्दनाक सड़क हादसा, बरेली-मथुरा हाइवे पर ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी ट...