पूर्णिया, अप्रैल 22 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्व मेयर शाहिद राजा की भाभी के निधन की खबर सुन सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पप्पू यादव ने कहा कि किसी प्रियजन का असमय निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति होता है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति दें। उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में वे पूरी तरह से परिवार के साथ खड़े हैं। यह भी पढ़ें- निधन पर जताई शोक संवेदना इस दौरान सांसद प्रवक्ता राजेश यादव, पूर्व प्रमुख निशी यादव, हरिष चौधरी, पूर्व प्...