सांसद ने चौपुला पुल पर हो रहे कार्य का किया निरीक्षण
बरेली, मई 22 -- सांसद छत्रपाल गंगवार ने शुक्रवार को चौपुला पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। मौके पर पहुंचकर उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदार से बातचीत की और कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बदायूं रोड, सुभाष नगर एवं मढ़ीनाथ क्षेत्र की जनता को कोई असुविधा न हो इस लिए मरम्मत कार्य को गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा किया जाए। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने को भी कहा। इस दौरान महानगर महामंत्री डॉ. आदेश गंगवार, विष्णु शर्मा और पूर्व जिला अध्यक्ष पूरनलाल लोधी भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सांसद एसएलसी ने किया सड़क का उद्घाटन यह भी पढ़ें- सांसद एसएलसी ने किया सड़क का उद्घाटन यह भी पढ़ें- असनी पुल से जुलाई से फिर वाहन दौड़ने की उम्मीद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.