सांसद ने चौपाल लगाकर सुनीं जनसमस्याएं, विकास कार्यों की उठी मांग
जौनपुर, जून 5 -- बरईपार, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के चकनवाबाद गांव की पटेल बस्ती में गुरुवार को जौनपुर के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने नाली, सड़क, पुलिया निर्माण, विद्युत ट्रांसफार्मर तथा बिजली के पोल लगवाने की मांग रखी। सांसद ने कहा कि वर्तमान सरकार में अधिकारी निरंकुश हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आम लोगों के रोजमर्रा के सरकारी कार्यों में भ्रष्टाचार चरम पर है। महंगाई से आम जनता परेशान है और डीजल-पेट्रोल समेत आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दस वर्षों से डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद सड़कों के गड्ढे नहीं भरे जा सके हैं और पूरे जौनपुर में ग्रामीण सड़कों की स्थिति खराब है। सांसद ने कहा कि अधिकारियों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.