बरेली, अप्रैल 14 -- सांसद ने विधायक के साथ तहसील में जनसुनवाई की। क्षेत्र के ग्रामीण बड़ी संख्या में अपनी शिकायतें लेकर जनसुनवाई में पहुंचे। सांसद ने शिकायतें सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए। सांसद छत्रपाल गंगवार ने सोमवार को विधायक डा. डी सी वर्मा के साथ तहसील सभागार में बैठ कर जनसुनवाई की। मनकरा के विशाल गंगवार ने हाईवे के नल नगरिया व सिंधौली चौराहा पर अंडरपास बनवाने एवं सिरौली कैलाश गिरि मीरगंज मार्ग को राजकीय मार्ग की श्रेणी में शामिल कराने की मांग की। शीशगढ़ के आशुतोष ने बरेली से शीशगढ़ को चलने वाली रोडवेज बसों का संचालन पूरी तरह बंद होने की शिकायत कर बसों का संचालन शुरू कराने की मांग की।मीरगंज यह भी पढ़ें- जनसंवाद में डीएम ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश की मुन्नी देवी ने कई बार से गलत आ रह...