मथुरा, जून 30 -- मथुरा। सांसद हेमामालिनी ने उभरती रोलर स्केटिंग खिलाड़ी गोल्डन गर्ल पाखी को उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। सांसद ने पाखी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। थाना हाईवे क्षेत्र की रहने वाली पाखी ने राष्ट्रीय स्तर की रोलर स्केटिंग प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कई स्वर्ण पदक जीतकर अपने परिवार, अकादमी और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। अभी हाल ही में 12 से 15 जून को कोलकाता में आरएसएफआई द्वारा आयोजित ऑल इंडिया ओपन नेशनल प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। पाखी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, कोच श्याम और बेरा स्केटिंग अकादमी को दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...