कानपुर, मार्च 13 -- कानपुर। भाजपा सांसद रमेश अवस्थी ने शहर में घरेलू गैस सिलेंडर की संभावित किल्लत की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संज्ञान लिया। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस कमिश्नर रघुबीरलाल से फोन पर बात की। कहा कि किसी कीमत पर शहरियों को गैस सिलेंडर की किल्लत और कालाबाजारी न होने दें। दोनों अफसरों से गैस वितरण की प्रगति और यथास्थिति जानी और कहा कि घरेलू गैस की किल्लत हो तो दो दिन पहले अवगत कराएं। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने बताया कि शनिवार को सांसद रमेश अवस्थी जिला प्रशासन के साथ बैठक कर गैस वितरण की समीक्षा करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.