दरभंगा, दिसम्बर 26 -- गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों ने अल्पायु में ही धर्म व देश की रक्षा के लिए जिस तरह का बलिदान दिया वह इतिहास में दुर्लभ है। इनकी शहादत को देशवासियों को आत्मसात् करने की जरूरत है। ये बातें वीर बाल दिवस पर सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डऑ. गोपाल जी ठाकुर ने मिर्जापुर स्थित श्री गुरुद्वारा में वीर साहिबजादों को श्रद्धांजलि देते हुए कही। इस क्रम में सांसद ने मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। मौके पर सरदार कुलदीप सिंह, भाजपा नेता मनोज झा, रणजीत मिश्र, सुजीत मल्लिक, पिंटू भंडारी, बबलू पंजीयार, विकास चौधरी, सौरभ सुमन, ध्रुव मंडल आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.