धनबाद, अप्रैल 19 -- धनबाद सांसद ढुलू महतो ने धनबाद के कतरास, टांड़ाबाड़ी एवं सोनारडीह सहित विभिन्न क्षेत्रों में अवैध कोयला खनन के कारण उत्पन्न भयावह स्थिति, भू-धंसान, राजस्व क्षति एवं नागरिकों की सुरक्षा से जुड़े गंभीर मुद्दों को लेकर केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री किशन रेड्डी से मिलकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की। मंत्री ने मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। सांसद ने मंत्री को दिए ज्ञापन में लिखा है कि हाल में घटी घटनाएं कोई प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि बीसीसीएल प्रबंधन एवं सुरक्षा तंत्र की संस्थागत विफलता, लापरवाही और भ्रष्टाचार का परिणाम हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि कतरास, टांड़ाबाड़ी, सोनारडीह, महुदा, केशरगढ़, निरसा, गोपीनाथपुर एवं गोवर्धनाटांड़ जैसे क्षेत्रों में अवैध खनन के कारण स्थिति अत्यंत गंभीर हो चुकी है और हजारों परिवार जम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.