हरिद्वार, नवम्बर 29 -- राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा निर्देशन में राज्य सरकार आगे बढ़ रही है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को काफी लाभ मिल रहा है। प्रदेश सिर्फ धार्मिक पर्यटन का केंद्र नहीं रहा बल्कि आधुनिक बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने शनिवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि डबल इंजन सरकार के कार्य ऊंचाइयां छू रहे हैं। कहा कि प्रदेश में दो लाख करोड़ की योजनाओं पर कार्य चल रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री को देवभूमि से बेहद लगाव है और उन्होंने 16 बार प्रदेश में आकर करोड़ों की योजनाएं स्वीकृत की हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.