सांसद ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखी सड़क परियोजनाओं की मांग
जमशेदपुर, अगस्त 1 -- जमशेदपुर, मुख्य संवाददाता। सांसद विद्युतवरण महतो ने लोकसभा सत्र के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर जिले की कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति देने का आग्रह किया। उन्होंने पारडीह काली मंदिर से पटमदा, काटिन, बंधवान, झिलमिली होते हुए पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा तक नए सड़क मार्ग के निर्माण की मांग की। उनका कहना था कि इससे टाटा स्टील, जमशेदपुर और दुर्गापुर स्टील प्लांट के बीच सड़क संपर्क बेहतर होगा।सांसद ने एनएच-220 को चाईबासा से आगे हाता, जादूगोड़ा, मुसाबनी, घुड़ाबांदा होते हुए ओडिशा के बंबई चौक तक विस्तारित करने का प्रस्ताव भी रखा। इसके अलावा उन्होंने सीआरआईएफ निधि से धालभूमगढ़-नरसिंहगढ़ रेलवे क्रॉसिंग से मुसाबनी-डुमरिया मार्ग होते हुए ओडिशा सीमा तक करीब 16.83 किमी लंबी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.