दरभंगा, मार्च 24 -- दरभंगा। बिहार भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने विनियोग विधेयक, 2026 के समर्थन में सदन में अपनी बात रखी। कहा कि यह विधेयक केवल व्यय की स्वीकृति भर नहीं है, बल्कि यह भारत की विकास यात्रा को गति देने वाला, हमारी सुरक्षा को सुदृढ़ करने वाला और समाज के अंतिम व्यक्ति को सशक्त बनाने वाला एक व्यापक दृष्टिपत्र है। डॉ. गुप्ता ने कहा कि आज भारतीय राजनीति में ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सर्वाधिक लंबे समय तक सेवा देने वाले शासन प्रमुख बनने पर हार्दिक बधाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.