बिहारशरीफ, मार्च 23 -- लोकसभा में शून्यकाल के दौरान उठाया मुद्दा फोटो : एमपी-लोकसभा में शून्य काल के दौरान सवाल पूछते सांसद कौशलेन्द्र कुमार। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लोकसभा में शून्य काल के दौरान सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने सरकार से माटी कला बोर्ड का गठन करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बिहार में कुम्हार (प्रजापति) जाति को अनुसूचित जाति में शामिल करने और माटी कला बोर्ड का गठन करने की मांग वर्षों से केन्द्र व राज्य सरकार के पास लंबित है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1950 के भारत सरकार के आदेश में लगे नोट में कुम्हार शिल्पकला की उपजाति में शामिल था। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति आयोग के गठन में कुम्हारों का कोई भी जनप्रतिनिधि नहीं रहने के कारण कुम्हारों को बाहर रखा गया था। इस वजह से आज कुम्हारों की स्थिति बिहार राज्य में बद से बदतर है। आज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.