रांची, फरवरी 27 -- खूंटी, संवाददाता। अड़की प्रखंड के बिरबांकी स्थित बंद पड़े प्रोजेक्ट हाई स्कूल को पुनः प्रारंभ करने की मांग को लेकर शुक्रवार को सांसद कालीचरण मुंडा ने शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर सांसद ने बताया कि अड़की प्रखंड का बिरबांकी क्षेत्र पूर्व में नक्सल प्रभावित रहा है। उस दौरान विस्फोट में विद्यालय भवन का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। बाद में परिसर में पुलिस कैंप स्थापित कर स्कूल को अड़की के प्रोजेक्ट स्कूल में मर्ज कर दिया गया। वर्तमान में क्षेत्र में नक्सल प्रभाव काफी कम हो चुका है और पुलिस कैंप भी अन्यत्र संचालित है, फिर भी विद्यालय अब तक पुनः शुरू नहीं हो पाया है। सांसद के आग्रह पर शिक्षा सचिव ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट मंगवाकर स्कूल को जल्द चालू करने का आश्वासन दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.