धनबाद, जून 1 -- धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने धनबाद-बोकारो क्षेत्र में कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया का कंटेनर डिपो स्थापित करने की मांग की है। सांसद ने 22 मई को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर धनबाद-बोकारो क्षेत्र में कंटेनर डिपो की स्थापना का अनुरोध किया गया था। उनके अनुरोध पर कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक संजय स्वरूप की ओर से 25 मई को भेजे गए पत्र में बताया गया कि आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को अग्रसारित कर दिया गया है।अपने पत्र में सांसद ने उल्लेख किया था कि धनबाद एवं बोकारो देश के प्रमुख औद्योगिक और खनिज संपदा क्षेत्रों में शामिल हैं। यहां कोयला, स्टील तथा अन्य औद्योगिक इकाइयों की बड़ी उपस्थिति है, लेकिन आधुनिक कंटेनर डिपो के अभाव में स्थानीय उद्योगों एवं व्यापारियों को माल परिवहन में अतिरिक्त सम...