लातेहार, दिसम्बर 30 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। चतरा के सांसद कालीचरण सिंह ने सांसद प्रतिनिधि दीपक तिवारी के माध्यम से सोमवार को बरवाडीह आदर्शनगर निवासी किडनी रोग से ग्रसित पवन को 15 हजार रुपये की आर्थिक मदद की है। पवन जायसवाल कई दिनों से किडनी रोग से ग्रसित हैं। रांची में इलाज के बाद कुछ ठीक होने पर उसे घर लाया गया है। सांसद प्रतिनिधि दीपक तिवारी,विनय सिंह, मण्डल अध्यक्ष मनोज प्रसाद, राकेश रंजन,मनीष भगत, अजय प्रसाद , प्रवीण कुमार और सुनील सिंह उनके घर गए। सांसद द्वारा दिये गए सहयोग राशि को पवन के पिता सतीश जायसवाल को दिया। सांसद श्री सिंह ने दूरभाष पर किडनी रोगी पवन के पिता को आगे भी इलाज के लिए सहयोग करने का भरोसा दिलाया है। बता दे कि बरवाडीह के भी कई दुकानदारो ने पवन के इलाज के लिए यथासम्भव मदद की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.