पूर्णिया, अप्रैल 6 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने अग्निवीर योजना और विभिन्न संस्थाओं की स्वतंत्रता से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा से जुड़े फैसलों में व्यापक चर्चा और सहमति जरूरी है। उन्होंने कहा कि सेना का मनोबल देश की सबसे बड़ी ताकत है और यदि सैनिकों के भविष्य को लेकर असुरक्षा की भावना पैदा होती है, तो इसका असर देश की सुरक्षा व्यवस्था पर पड़ सकता है। उन्होंने मांग की कि अग्निवीर योजना को लेकर सरकार स्पष्ट नीति सामने रखे और जरूरत पड़े तो इसे उच्च स्तरीय समिति के पास भेजा जाए। सांसद ने कहा कि देश का हर युवा सेना में सम्मानजनक और स्थायी अवसर चाहता है, ताकि वह अपने परिवार और आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित भविष्य दे सके। उन्होंने कहा कि यदि आर्थिक और सामाजिक असुरक्षा ब...