रामगढ़, मार्च 16 -- गोला, निज प्रतिनिधि।गोला पेटरवार रोड में रविवार को रवि इंटरप्राइजेज का उद्घाटन गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने फीता काटकर किया। सांसद ने कहा कि किसी तरह के विकास में व्यापारिक प्रतिष्ठानों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। रवि इंटरप्राइजेज के खुलने से गोला व आसपास गांव के लोगों को हार्डवेयर व इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी। स्थानीय स्तर पर लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। प्रतिष्ठान के संचालक रवि कुमार ने बताया कि दुकान में विभिन्न कंपनियों के ब्रांडेड हार्डवेयर और इलेक्ट्रॉनिक सामान उपलब्ध रहेंगे। ग्राहकों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए दुकान म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.