सांसद ने किया डिजिटल लैब का उद्घाटन
गंगापार, अगस्त 16 -- ग्राम पंचायत कंजिया में आयोजित कार्यक्रम में फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल ने डिजिटल लैब का उद्घाटन किया। सांसद ने कहा कि बच्चों को आधुनिक संसाधन और उचित मंच उपलब्ध कराया जाए। डिजिटल लैब के माध्यम से बच्चों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने और उनके हुनर को निखारने में मदद मिलेगी। संचालन विक्रम श्रीवास्तव ने किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार, बीडीओ कंचन यादव, प्रधान प्रतिनिधि शिव मूरत पटेल, सचिव सीमा देवी, दिनेश चौरसिया, मनोज कुमार, जिला मंत्री राजू पाल, मंडल अध्यक्ष राम कैलाश, सुभाष पटेल, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा नवीन पटेल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.