रांची, जून 2 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी के जियारप्पा स्थित बिरसा मुंडा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च (बिरसा हॉस्पिटल) परिसर में मंगलवार को निःशुल्क चिकित्सा पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद कालीचरण मुंडा ने फीता काटकर किया। यह भी पढ़ें- तालसा क्लब में यूसीआई के सीएसआर से स्वास्थ्य शिविररक्तदान शिविर का आयोजन इस अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 25 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि खूंटी जैसे आदिवासी एवं ग्रामीण बहुल क्षेत्र में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त अस्पताल का संचालन क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि अस्पताल के शुरू होने से गांव-देहात के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य से...