सांसद ने किया कटकमसांडी प्रखंड का दौरा, सुनी लोगों की जनसमस्याएं, समाधान का दिया भरोसा
हजारीबाग, अप्रैल 8 -- कटकमसांडी, प्रतिनिधि। हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने बुधवार को कटकमसांडी प्रखंड का दौरा किया। जनसेवा ही जीवन का उद्देश्य के संकल्प के साथ उन्होंने पांच पंचायतों के आधा दर्जन से अधिक गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने जहां एक ओर विकास कार्यों और जनसमस्याओं का जायजा लिया, वहीं दूसरी ओर कई शोकाकुल परिवारों से मिलकर उन्हें इस कठिन समय में हिम्मत बंधाई। सांसद मनीष जायसवाल ने दौरे की शुरुआत डांड पंचायत से हुई, जहां सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले स्व. उमेश यादव के परिजनों से मिलकर उन्होंने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य के निधन और उनके दो मासूम बच्चों की स्थिति को देख सांसद भावुक हो उठे। उन्होंने मौके पर मौजूद कटकमसांडी अंचल अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता से मृतक के परिवार को मिलने वाले सरकारी ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.