घाटशिला, फरवरी 27 -- घाटशिला। घाटशिला प्रखंड के छ: पंचायत के लगभग 10 गांवो मे सांसद विद्युत वरण महतो ने करोड़ो रुपये की लागत से कई योजनाओ का शिलान्यास किया। इस क्रम में उन्होने कालचित्ति पंचायत के बांधडीह गांव में ग्राम चौपाल का शिलान्यास ग्रामीणों की उपस्थिति में नारियल फोड़कर किया। इस मौके पर सांसद ने कहा कि घाटशिला विधान सभा में सांसद निधि से 32 योजना का शिलान्यास लगभग दो करोड़ की उपर की लागत से किया जायेगा। ग्रामीणों की मांग पर कहि ग्राम चौपाल, कही क्लब भवन तो कही पीसीसी पथ का शिलान्यास किया जा रहा है। उन्होने कहा कि पिछले लोक सभा चुनाव के दौरान ग्रामीणों ने मैने वादा किया था, उसे आज पुरा कर रहा हुं। बांधडीह गांव के ग्रामीणों ने कई वर्ष पूर्व ग्राम चौपाल बनाने की मांग किया था, जिसे आज पुरा किया गया। इस तरह काशिदा,डायनमारी, चापड़ी, खरस...