सिद्धार्थ, मार्च 15 -- सिद्धार्थनगर। एसआर चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से संचालित एसआर इंटरनेशनल स्कूल के दूसरे शाखा मधुकरपुर का शनिवार को सांसद जगदम्बिका पाल ने शुभारंभ किया। परिसर में स्थापित संस्थापक स्व.सुखराज अग्रहरि के मूर्ति का अनावरण भी किया। सांसद ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज और राष्ट्र के विकास की सबसे मजबूत आधारशिला होती है। एसआर इंटरनेशनल स्कूल जैसे शिक्षण संस्थान ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर चेयरमैन दुर्गा प्रसाद अग्रहरि, प्रधानाचार्य शालनी मोसेस, एसएसबी कमांडेंट उज्जवल दत्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य, डॉ.पवन मिश्र, सुधीर पांडेय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.