मोतिहारी, मई 9 -- रक्सौल, हिसं। भारत-नेपाल सीमा से सटे रक्सौल में वर्षों से प्रस्तावित चिर प्रतीक्षित एयरपोर्ट निर्माण परियोजना रक्सौल के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उक्त बातें शनिवार को क्षेत्रीय भाजपा सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट के प्रस्तावित रनवे क्षेत्र का निरीक्षण के बाद एयरपोर्ट स्थल पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही। उन्होंने परियोजना की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद एसएसबी हेड क्वार्टर परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते एयरपोर्ट निर्माण से जुड़ी जानकारी साझा की। सांसद ने कहा कि रक्सौल एयरपोर्ट का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने वाला है और यह परियोजना सीमावर्ती क्षेत्र के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होगी। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट का रनवे वर्तमान प्रस्तावित सीमा से आगे तिला...