सांसद ने कार्यकर्ताओं को बूथ मैपिंग के लिए किया प्रेरित
धनबाद, जून 29 -- भाजपा झरिया विधानसभा की ओर से रविवार को श्री अग्रवाल धर्मशाला में एसआईआर को लेकर कार्यशाला हुई। इसमें मुख्य अतिथि धनबाद सांसद ढुलू महतो ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि गंभीरता से अपने-अपने बूथ पर मैपिंग करवाएं। उन्होंने बताया कि यह संवैधानिक प्रक्रिया है और यह भारत देश में 13वीं बार हो रहा है।
कार्यशाला में उपस्थित लोग कार्यशाला में मुख्य वक्ता गोड्डा के पूर्व विधायक अमित कुमार मंडल ने एसआईआर के बारे में विशेष जानकारी देते हुए कहा कि जो योग्य हैं, उनका नाम किसी भी हालत में न हटे और जो अयोग्य हैं, वे किसी भी हाल में न रहें। महानगर जिला अध्यक्ष श्रवण राय भी इस दौरान उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता झरिया विधानसभा भाजपा के बीएलए-वन राजकुमार अग्रवाल ने की। कार्यक्रम का संचालन आईटी प्रभारी शिवांश श्रीवास्तव ने किया। कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.