रांची, नवम्बर 20 -- खूंटी, संवाददाता। जनसेवा को सर्वोपरि रखते हुए खूंटी के सांसद कालीचरण मुंडा प्रतिदिन अपने आवासीय कार्यालय में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। जनता दरबार में ग्रामीण, किसान, मजदूर, महिलाएं, छात्र, व्यापारी और बुजुर्ग बड़ी संख्या में पहुंचकर अपनी परेशानियां रखते हैं। मौके पर सांसद मुंडा सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं। जनता दरबार में समस्याएं सुनने के बाद सांसद मुंडा तत्काल संबंधित विभागों के अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देश देते हैं। उनकी त्वरित कार्रवाई ने उन्हें जनता के बीच अत्यधिक लोकप्रिय बना दिया है। कई मामलों में परेशानियों का समाधान मौके पर ही हो जाता है, जबकि कुछ मामलों में अल्प समय में आवश्यक कदम उठाए जाते हैं। इससे लोगों के चेहरे पर संतोष और राहत स्पष्ट दिखाई देती है। सांसद कार्यालय के अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.