सांसद ने कई उपजातियों को केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल करने की मांग की
पलामू, अगस्त 4 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने मंगलवार को लोकसभा में नियम-377 के तहत बनिया कमलापुरी, जायसवाल, कसौधन एवं बरनवाल समाज को केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) सूची में शामिल करने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इन समुदायों को केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल नहीं होने के कारण केंद्र सरकार की नौकरियों, केंद्रीय शिक्षण संस्थानों में आरक्षण तथा विभिन्न केंद्रीय कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सांसद ने सदन में कहा कि झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में रहने वाले इन समुदायों के अनेक परिवार सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक दृष्टि से पिछड़े हैं। कई राज्यों में इन्हें ओबीसी का दर्जा प्राप्त है, लेकिन केंद्रीय सूची में शामिल नहीं होने से केंद्र सरकार की सुविधाओं से वं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.