सांसद ने ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण. जाम से लोगों को मिलेगी राहत
बहराइच, जून 17 -- बहराइच, संवाददाता। बहराइच-गोंडा हाईवे पर लंबे समय से जाम की समस्या झेल रहे लोगों को अब बड़ी राहत मिल गई है। रेलवे क्रॉसिंग संख्या 40 स्पेशल पर 40 करोड़ की लागत से बना बहुप्रतीक्षित ओवर ब्रिज अब आवागमन के लिए खुल गया है। भाजपा सांसद आनंद गोंड ने पूजा अर्चना के बाद ओवरब्रिज का लोकार्पण करते हुए हरी झंडी दिखाकर पुल पर वाहनों को रवाना किया। सांसद ने बताया कि इस क्रॉसिंग पर भारी आवाजाही के कारण रोज जाम लगता था। जनता की समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ढाई साल पहले ओवर ब्रिज का काम शुरू हुआ था। 40 करोड़ की लागत से तैयार यह ब्रिज आज जनता को समर्पित कर दिया गया। इसके बनने से आम लोगों के साथ व्यापारियों को भी सीधा फायदा मिलेगा। सांसद ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार बनने के बाद बह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.