हजारीबाग, मार्च 28 -- हजारीबाग वरीय संवाददाता रामनवमी के दौरान हुई हिंसक घटनाओं ने पूरे हजारीबाग को झकझोर कर रख दिया है। कटकमसांडी प्रखंड के गदोखर पंचायत में शुक्रवार देर रात हुई निर्मम हत्या के बाद शनिवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। बताया जाता है कि गदोखर पंचायत के मुखिया नारायण साव के भाई राम कुमार साव उर्फ रामा साव (लगभग 40 वर्ष) पर गांव के ही कुछ असामाजिक तत्वों ने चाइनीज चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सांसद मनीष जायसवाल ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस जघन्य अपराध में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने प्रशासन को निर्देश देते हुए मामले में त्वरित और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.