कानपुर, मार्च 14 -- कानपुर। भाजपा सांसद रमेश अवस्थी ने सीएसआर फंड से शहर संसदीय क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के पार्कों में 12 ओपेन जिम का लोकार्पण एक साथ सी ब्लॉक बर्रा 6 से किया। रमेश अवस्थी ने कहा कि योग की तरह व्यायाम से भी शरीर और मन स्वस्थ रहता है। विशेष तौर पर युवाओं को हर दिन सुबह और शाम आधे घंटे का व्यायाम कई बीमारियों से दूर रखता है। यहां मंडल अध्यक्ष सुमित पावा, पार्षद देवेंद्र द्विवेदी, जिला मंत्री अनुपम मिश्र, मंडल अध्यक्ष दीपांकर मिश्र, मंडल अध्यक्ष विनीत दुबे रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...