देवरिया, मार्च 18 -- सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सांसद रामाशंकर राजभर ने लोकसभा में रेल बजट पर चर्चा के दौरान भटनी-हथुआ रेल परियोजना को चालू करने का मुद्दा उठाया। इसके अलावा देवरिया में रेल सुविधाओं को लेकर रेल मंत्री के समक्ष कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। सांसद ने कहा कि गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस का ठहराव सलेमपुर व बेल्थरा रोड स्टेशन पर किया जाना चाहिए, क्योंकि इन स्टेशनों से जिला मुख्यालय की दूरी लगभग 60 किलोमीटर है और क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग गुजरात की यात्रा करते हैं। उन्होंने गोदान एक्सप्रेस एवं हावड़ा-कोलकाता एक्सप्रेस के सलेमपुर व लार रोड स्टेशन पर ठहराव की भी मांग की। साथ ही बनकटा स्टेशन पर मौर्य एक्सप्रेस और झांसी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग दोहराई। सांसद ने रेल मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अनुरोध पर रेवती...