सांसद ने उठाई सराफा कारोबारियों की समस्या
बलिया, अगस्त 8 -- बेल्थरारोड। सलेमपुर से सपा सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी ने लोकसभा में नियम 377 के तहत देशभर के सराफा व्यवसाइयों, विशेषकर उत्तर प्रदेश के स्वर्ण व्यापार से जुड़े दुकानदारों एवं कारीगरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए केंद्र सरकार से ठोस एवं व्यावहारिक कदम उठाने की मांग की। कहा कि सराफा व्यवसाय देश की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण एवं सम्मानित क्षेत्र है, जिससे लाखों व्यापारी और उनके परिवार जुड़े हुए हैं। इस कारोबार से जुड़े लोग जीएसटी, आयकर सहित सभी वैधानिक करों का ईमानदारी से भुगतान करते हैं। बावजूद भारतीय न्याय संहिता की धारा 317 के कथित दुरुपयोग के चलते अनेक व्यापारियों को अनावश्यक उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। कई मामलों में चोरी के आरोपी के केवल मौखिक बयान के आधार पर व्यापारियों को थाने बुलाकर पूछताछ की जाती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.