लोहरदगा, जून 10 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत को केंद्र सरकार द्वारा फिरोज शाह रोड 14सी नई दिल्ली में सरकारी आवास आवंटित किया गया है। सांसद सुखदेव भगत ने आदिवासी रीति रिवाज के तहत गृह प्रवेश का अनुष्ठान कराया। सांसद अपने गांव लोहरदगा नदिया के के पाहन-पुजार को अपने साथ दिल्ली लेकर गए। जहां पाहन-पुजार ने आदिवासी रीति-रिवाज के तहत किसी शुभ कार्य के लिए डंडा कट्टना अनुष्ठान कराकर गृह प्रवेश कराया। ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी आदिवासी सांसद ने आवंटित सरकारी आवास में गृह प्रवेश अनुष्ठान आदिवासी रीति-रिवाज से किया हो। सांसद सुखदेव भगत ने आदिवासी रीति रिवाज का अनुष्ठान कर परंपरा का निर्वहन किया। अनुष्ठान में सांसद की पत्नी अनुपमा भगत, पुत्र अभिनव सिद्धार्थ, शाश्वत सिद्धार्थ भी शामिल थे। विदित हो कि लोकसभा में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.