सांसद ने अवैध खनन व आरक्षण पर भाजपा को घेरा
बांदा, जून 15 -- बांदा। भाजपा सरकार ने हर घर जल पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन के रूप में घोटाले का एक रास्ता और इजाद किया है। जनपद में पाइप लाइन डालने के नाम पर सड़कों को ध्वस्त कर दिया गया। कंपनियां जल जीवन मिशन योजना में करोड़ों का भ्रष्टाचार कर चुकी हैं। जिलेवासियों को पानी मिला न टूटी सड़के बनी। यह बातें पार्टी कार्यालय में सांसद कृष्णा पटेल ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा भाजपा सरकार के इशारे पर जिले में बाहरी लोग खनन करा रहे हैं। इसमें स्थानीय भाजपा नेता भी संलिप्त हैं। नदियों में बड़ी मशीनों को उतारकर बर्बाद किया जा रहा है। इससे यहां की जलवायु में परिवर्तन हो रहा है। लोगों को भीषण गर्मी और दैवी आपदा की विभीषिका झेलनी पड़ रही है। पूर्व राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने कहा भाजपा सरकार ने 10 वर्षों में पीडीए आरक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.