धनबाद, मार्च 10 -- धनबाद। धनबाद सांसद ढुलू महतो ने लोकसभा में औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत अनुबंध श्रमिकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य लाभ और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषय को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने विशेष रूप से उन श्रमिकों की स्थिति पर चिंता व्यक्त की, जो संवेदनशील एवं जोखिमपूर्ण औद्योगिक कार्यों में हैं। सांसद ने सरकार से यह स्पष्ट करने की मांग की कि समान कार्य करने के बावजूद क्या अनुबंध श्रमिकों को स्थायी कर्मचारियों के समान चिकित्सा लाभ और सुरक्षा प्राप्त हो रही है। सांसद ने सरकार से यह जानकारी मांगी कि क्या सरकार इस तथ्य से अवगत है कि जोखिमपूर्ण औद्योगिक कार्यों में लगे अनुबंध श्रमिक स्थायी कर्मचारियों के समान कार्य करते हुए भी कई बार समुचित चिकित्सा लाभ से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने यह भी जानना चाहा कि औद्योगिक क्षेत्रों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.