गुमला, जनवरी 3 -- गुमला। लोहरदगा संसदीय क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत शनिवार को अपने गुमला दौरे के क्रम में जिला मुख्यालय के ज्योति संघ के समीप स्थित वरिष्ठ अधिवक्ता स्व.दिगंबर ओहदार के आवास पहुंचे। हाल ही में दिल का दौरा पड़ने से रिम्स में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था। सांसद भगत ने दिवंगत अधिवक्ता के ज्येष्ठ पुत्र बाघम्बर ओहदार से मुलाकात कर शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया और अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दिगंबर ओहदार समाज के लिए समर्पित और सम्मानित अधिवक्ता थे। जिनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। इस अवसर पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे और दिवंगत अधिवक्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...