सांसद निधि से लगी सोलर लाइट की बैटरी चोरी, कार्रवाई की मांग
कुशीनगर, जून 15 -- मथौली बाजार, हिन्दुस्तान संवाद।हाटा विधान सभा क्षेत्र के गड़ेरीपट्टी गांव के चौराहे पर सांसद निधि से लगी सोलर लाइट की बैटरी चोरी हो गई है। इसके कारण चौराहा अंधेरे में डूब जाता है, जिससे राहगीरों और ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।बताया जाता है कि सिकटिया के गड़ेरीपट्टी चौराहा पर पूर्व सांसद राजेश पांडेय द्वारा एक बड़ा सोलर लाइट लगवाई गई थी, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा इसकी बैटरी चोरी कर ली गई है। इसके बाद ग्रामीणों ने की मांग पर सांसद विजय कुमार दुबे व हाटा विधायक मोहन वर्मा द्वारा बिजली से चलने वाला हाईमास्ट लगवाया, लेकिन जब भी बिजली नहीं रहती है। बैटरी वाली सोलर लाइट की बैटरी की चोरी होने के कारण चौराहा अंधेरे में डूब जाता है। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष हाटा देहात एवं मुहमदा निवासी रमाशंकर सिंह ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.