विकासनगर, जून 16 -- 12 साल विश्वास के, विकास के और जन कल्याण के अभियान के तहत राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने मंगलवार को चकराता मंडल का दौरा कर क्षेत्रवासियों से व्यापक जनसंपर्क किया। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने ग्वासापुल में स्थानीय किसानों के साथ बैठक कर जैविक एवं प्राकृतिक खेती के फायदे गिनाए। उन्होंने कहा कि जैविक खेती करने से किसानों की आमदनी बढ़ेगी और लागत घटेगी। सांसद बंसल ने कहा कि जैविक और प्राकृतिक खेती आज के समय की आवश्यकता है। इससे न केवल भूमि की उर्वरता बनी रहती है, बल्कि किसानों की उत्पादन लागत भी कम होती है और बेहतर उपज प्राप्त होती है। यह भी पढ़ें- सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं उन्होंने किसानों को इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने चकराता बाजार में जनसंपर्क अभियान...