सांसद धर्मेंद्र यादव ने मां विंध्यवासिनी के दरबार में टेका मत्था
मिर्जापुर, मई 11 -- मिर्जापुर। सपा के आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव ने शनिवार को मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किए। उन्हें दर्शन पूजन तीर्थ पुरोहित विजय बाबू मिश्र ने कराया। दर्शन पूजन के बाद उन्होने केंद्र और प्रदेश सरकार की आलोचना की। कहाकि भाजपा के शासन में पूरे देश की कानून व्यवस्था फेल हो गयी है। गरीबों और कमजोर वर्ग के लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। महंगाई चरम पर है। इसकी चिंता केंद्र व प्रदेश सरकार को नहीं है। ईरान और अमेरिका में युद्ध के कारण देश को ईधन की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इसके लिए केंद्र सरकार सीधे तौर पर जिम्मेदार है। प्रधानमंत्री मोदी इस संकट से देश को उबारने के लिए कोई ठोस पहल नहीं कर रहे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.