आजमगढ़, मार्च 25 -- आजमगढ़,हिन्दुस्तान संवाद। समाजवादी पार्टी के नेता,मुख्य सचेतक सांसद धर्मेंद्र यादव ने देश के किसानों और स्वामीनाथन के मुद्दे को लेकर मंगलवार को संसद में पार्टी का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि देश की कृषि मंत्री ने अपने जवाब में कहा है कि लगभग 75 हजार किसानों की आय दोगुनी अथवा उससे ज्यादा बढ़ी है । जबकि सच्चाई यह है कि एक सौ चालीस करोड़ की आबादी वाले इस देश में लगभग साठ प्रतिशत लोग खेती- किसानी पर निर्भर है। 2014 के घोषणा पत्र में स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश लागू करने की बात की गई थी।उन्होंने केंद्र सरकार से सवाल करते हुए कहा कहा कि 2014 में सरकार बनाने के लिए किसानों को गुमराह क्यों किया गया। कहा कि देश का किसान हताश, उदास और परेशान है। आत्महत्या करने को मजबूर है। देश का किसान जानना चाहता है कि आयोग की सिफारिश को कब लागू किया...