एटा, फरवरी 12 -- गुरुवार को संसद सत्र के दौरान एटा लोकसभा क्षेत्र के लिए रेल सुविधाओं का मुद्दा गरमाया रहा। सपा सांसद देवेश शाक्य ने लोकसभा में एटा और आसपास के जिलों की रेल कनेक्टिविटी को लेकर महत्वपूर्ण सवाल उठाए। सीधे तौर पर मांग की कि क्या सरकार के पास एटा, कासगंज, बरेली, मथुरा और फर्रुखाबाद को जोड़ने वाले रूट पर वंदे भारत जैसी अत्याधुनिक ट्रेनें चलाने की कोई योजना है। जिस पर रेल मंत्री ने जबाव देते हुए एटा जैसे शहरों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी से जोड़ने का आश्वासन दिया। लोकसभा में सांसद देवेश शाक्य के सवाल का जवाब देते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि उत्तर प्रदेश में वंदे भारत ट्रेनों का संचालन तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, लखनऊ, वाराणसी और मेरठ जैसे प्रमुख शहर वदे भारत ट्रेन की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.