आगरा, दिसम्बर 13 -- एटा के सांसद देवेश शाक्य ने संसद में कासगंज-अतरौली मार्ग के फोरलेन निर्माण की मांग उठाई है। उन्होंने संसद में प्रश्नकाल के बाद नियम 377 के तहत इस मार्ग पर होने वाली दुर्घटनाओं व सड़क कम चौड़ी होने से दुर्घटनाओं को रोकने का भी जिक्र किया। सांसद देवेश शाक्य ने कहा कि उनक संसदीय क्षेत्र में कासगंज-अतरौली मार्ग पर यातायात में तेजी से वृद्धि हुई है। यह मार्ग कम चौड़ा होने की वजह व सड़क के किनारे जर्जर होने की वजह से दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई है। इन दुर्घटनाओं में लोगों की मृत्यु हुई हैं और लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कासगंज से अलीगढ़ व अतरौली को जोड़ने वाले इस मार्ग से भारी वाहन भी हर रोज आवागमन करते हैं। सड़क पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक यातायात संबंधी चेतावनी चिन्ह का भी आभाव है। इस सड़क के महत्व को द्रष्टिगत र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.