हजारीबाग, मार्च 12 -- बरही प्रतिनिधि। सांसद मनीष जायसवाल के सांसद तीर्थ दर्शन अभियान के तहत बुधवार को बरही के 65 सदस्यीय 49वां जत्था प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना हुआ। तीर्थयात्रा पर जाने से पूर्व सभी तीर्थयात्रियों ने प्रखंड परिसर स्थित भगवान मनोकामनेश्वर महादेव की पूजा अर्चना की। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि द्वारिका सिंह उर्फ खोखा सिंह, बरही विधानसभा सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव, विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि भगवान केशरी, सांसद प्रतिनिधि रंजीत चंद्रवंशी, सांसद प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि मणिलाल यादव, सांसद प्रतिनिधि मोतीलाल चौधरी, मंडल अध्यक्ष नागेश्वर रजक ने सभी तीर्थयात्रियों का पैर पूजन किया और सांसद के सौजन्य से उपलब्ध कराए गए बैग प्रदान किया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं समेत अनेक लोग मौजूद ...