धनबाद, मार्च 14 -- बरोरा। सिंदुआटांड़ के दरीदा मौजा में हीरक रोड किनारे स्थित विवादित बाउंड्री के अंदर की जमीन के मामले में स्थानीय दर्जनों रैयत ग्रामीणों ने शुक्रवार को एक बार फिर प्रेस वार्ता की। ग्रामीणों ने धनबाद सांसद ढुलू महतो के इशारे पर उनके समर्थकों द्वारा जमीन कब्जा कर बाउंड्री करने का आरोप लगाया तथा सरकार से न्याय की मांग की है। ग्रामीणों ने सरकारी रास्ते को भी जबरन घेर कर बंद करने का भी आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी रास्ता बंद होने के कारण पिछले कई वर्षों से हमलोग अपनी जमीन पर खेती करने नहीं जा पा रहे हैं। खेती नहीं होने से हमलोगों का परिवार आज भुखमरी के कगार पर हैं। वर्ष 2017 से ही हमलोग अपनी जमीन को कब्जामुक्त कराने के लिए सीओ कार्यालय से लेकर राज्यपाल भवन, रांची तक अर्धनग्न प्रदर्शन किया। सीएम-पीएम को भी न्या...