सांसद ढुलू महतो समेत अन्य पर नहीं हो सका आरोप तय
धनबाद, सितम्बर 22 -- धनबाद। राजगंज के फैक्ट्री संचालक से रंगदारी मांगने के मामले में धनबाद के भाजपा सांसद ढुलू महतो समेत अन्य पर सोमवार को आरोप तय नहीं हो सका। दरअसल, बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि उन्होंने ट्रायल कोर्ट के आदेश को सेशन कोर्ट में चुनौती दी है। लिहाजा उन्हें समय दिया जाए। अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख निर्धारित कर दी है। मामला राजगंज के एक फैक्ट्री संचालक से रंगदारी मांगने का है। इस मामले में राजगंज पुलिस ने ढुलू महतो, संटू महतो, आनंद शर्मा, सुखदेव महतो, केदार यादव, कमल कुमार पांडेय व रामेश्वर महतो के विरुद्ध राजगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.