सांसद ढुलू महतो व विधायक शत्रुघ्न महतो ने बाबा बैद्यनाथ और बासुकीनाथ में किया जलाभिषेक
धनबाद, अगस्त 1 -- बरोरा। पावन श्रावणी मेले के अवसर पर धनबाद के सांसद ढुलू महतो अपनी पत्नी सावित्री देवी तथा बाघमारा के विधायक शत्रुघ्न महतो अपनी पत्नी डोली देवी के साथ शनिवार को सुलतानगंज स्थित उत्तरवाहिनी गंगा तट पहुंचे। यहां से उन्होंने विधि-विधान के साथ पवित्र गंगाजल उठाकर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ के लिए यात्रा आरंभ की। यात्रा पूरी करने के बाद सभी ने द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचकर सबसे पहले भगवान भोलेनाथ का पवित्र जलाभिषेक किया। इसके उपरांत बासुकीनाथ में जलाभिषेक और पूजा अर्चना की। दोनों जगहों पर भोले बाबा की दिव्य आरती में शामिल होकर धनबाद लोकसभा, बाघमारा विधानसभा सहित पूरे प्रदेश और देश के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।इस यह भी पढ़ें- Aurangabad News: बोल बम के जयघो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.