धनबाद, मार्च 10 -- धनबाद सांसद ढुलू महतो ने लोकसभा में धनबाद स्थित केंद्रीय विद्यालय संख्या-2 के स्थायी भवन निर्माण में हो रहे विलंब का मुद्दा उठाया। उन्होंने इस विषय पर केंद्र सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने तथा संबंधित समस्याओं का समाधान करने की मांग की। ढुलू ने सदन में कहा कि फरवरी 2018 में केंद्रीय विद्यालय संख्या-2 के स्थायी भवन निर्माण के लिए लगभग पांच एकड़ भूमि आवंटित की गई थी। किंतु बाद में उस भूमि पर अवैध कब्जा और अदालती मामलों के कारण लगभग पांच वर्षों तक निर्माण कार्य ठप रहा। उन्होंने इसे चिंताजनक बताते हुए कहा कि बिना समुचित जांच के विवादित भूमि का आवंटन किया जाना गंभीर प्रशासनिक त्रुटि को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा कि झारखंड सरकार ने सितंबर 2023 में विद्यालय के लिए लगभग 4.30 एकड़ वैकल्पिक भूम...