कन्नौज, अप्रैल 29 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। समाजवादी पार्टी से मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी सोशल मीडिया पर करने के बाद सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में असंतोष पनप गया। सोशल मीडिया पर अनुचित टिप्पणी की शिकायत लेकर सपा नेता व कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे। सपा नगर अध्यक्ष मुकीम खान ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर नाहर सिंह यादव, अरुण शर्मा, रामनिवास सविता, रणधीर ठाकुर,, साहिल इदरीसी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.