सराईकेला, फरवरी 26 -- राजनगर।पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के पोते वीर सोरेन के आकस्मिक निधन पर सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। गुरुवार को सांसद चम्पाई सोरेन के राजनगर प्रखंड स्थित पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा पहुंच वीर सोरेन के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से सांसद ने मुलाकात की और ढांढ़स बंधाया। दोपहर करीब 12 बजे शव पहुंचते ही जिलिंगगोड़ा गांव का माहौल गमगीन हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...