आदित्यपुर, फरवरी 18 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर-2 के मार्ग-7/8 स्थित मैदान में मंगलवार शाम मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें स्थानीय लोगों से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़ चढ़कर भाग लेने और मतदान की अपील की गयी। सांसद जोबा मांझी ने झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रथ को रवाना किया। सांसद ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार है। हमें खुलकर मतदान करना चाहिए। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में व्याप्त पेयजल की गंभीर समस्या के संबंध में पूछे जाने पर बताया कि ठोस कदम उठाए हैं और उसपर बातचीत भी चल रही है। चुनाव के बाद पेयजल की समस्या का निदान होने की संभावना भी जताई। इस अवसर पर एके श्रीवास्तव, कमलेश कुमार, गंभीर प्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद प्रतिनिधि कालीपद सोरेन तथा धन्यवाद ज्ञापन वेदानंद झा ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.